📊 लाभार्थी स्टेटस चेक करें

आपकी किस्त आई या नहीं? यहाँ तुरंत पता करें।

🔍 स्टेटस कैसे चेक करें?

PM Kisan पोर्टल पर आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या पंजीयन नंबर डालकर देख सकते हैं कि अब तक आपको कितनी किस्तें मिली हैं, कौन सी किस्त अभी प्रोसेस में है, और कोई किस्त रिजेक्ट (Reject) तो नहीं हुई।

अगर किस्त रिजेक्ट हो जाए तो?

सबसे आम कारण होते हैं: eKYC अधूरा, आधार-बैंक नंबर मिसमैच, या ज़मीन के रिकॉर्ड में दिक्कत। अपने गांव के पटवारी या CSC सेंटर पर जाकर सही करवा सकते हैं।